Showing posts with label लव. Show all posts
Showing posts with label लव. Show all posts

Sunday, May 6, 2012

ZINDAGI TERE SAATH



ज़िन्दगी तेरे साथ 

ज़िन्दगी तेरे साथ 
एक खूबशूरत एहसास है 
कभी पूनम कभी अमावश
कभी यादों की तन्हा रात है
खामोश दिल के हर जज्जबात 
मन के संगीत संग साज है 
मै गीत जो गाता हूँ ज़िन्दगी के 
हर गीत तेरी आवाज है 
ज़िन्दगी तेरे साथ --------

सागर की गहराई से 
असीम आसमान तक 
मौन स्नेह से मखमली जुबान तक 
नाम तेरा मेरी पहचान है 
तेरी प्यारी मुट्ठी में 
कैद मेरी ये जान है 
सुख दुःख के सुबह शाम में 
मन खोया अविराम है 
मन के तन्हा आँगन में 
तेरा ही अनुराग है 
ज़िन्दगी तेरे साथ ----------

जीवन के तन्हा सफ़र में 
मेरे राहों की आवाज है 
मौन निमंत्रण तेरा 
मेरे चलने का राज है 
जीवन नदी की लहरों में 
तू बहती हर पल नयी बयार है 
मस्त है मांझी , मस्त है कस्ती
तू जीवन की पतवार है 
ह्रदय में उमड़ा प्यार है
ज़िन्दगी तेरे साथ ----------------

तू लौट के आजा ना फिर जा 
इस मन के तन्हा आँगन में 
बिन तेरे हर सपना 
अनजाना है वीरान है 
सदियों लम्बी ख़ामोशी 
तन्हा तन्हा हर रात है 
एहसासों की जमीन पर 
अब बिखरी सपनो की लाश है 
बड़ी तिस्नगी से मन को मेरे 
बस तेरी ही तलाश है 
तेरी हर मीठी यादें 
इस जीवन को याद है 
ज़िन्दगी तेरे साथ 
बस यादों की बारात है -

Thursday, June 16, 2011

Aaj Phir Kuch Kami Hai



आज फिर कुछ कमी है तेरे बगैर
न रंग है न रौशनी है तेरे बगैर
वक़्त भी अपनी रफ़्तार से चल रहा है
बस ..........
धड़कन थमी है तेरे बगैर ..............!!!
AAJ PHIR KUCH KAMI HAI TERE BAGAIR
NA RANG HAI NA ROSHNI HAI TERE BAGAIR
WAQT BHI APNI RAFTAAR SE CHAL RAHA HAI
BAS.....
DHADKAN THAMI HAI TERE BAGAIR...... .!
***********************************************

रेत पर नाम हम कभी लिखते नहीं
रेत पर लिखे नाम कभी टिकते नहीं
लोग कहते हैं की हम पत्थर दिल हैं
लेकिन पत्थरों पर लिखे नाम कभी मिटते नहीं .....!

RET PAR NAAM HUM KABHI LIKHTE NAHI
RET PAR LIKHE NAAM KABHI TIKTE NAHI
LOG KEHTE HAI KI HUM PATTHAR DIL HAI
LEKIN PATTHRON PAR LIKHE NAAM KABHI MITTE NAHI........ .!
************************************************

तू कहीं भी रहे तुझ पर ये इलज़ाम तो है
तेरे हाथों की लकीरों में मेरा नाम तो है
तू मुझे अपना माने न माने
तू ज़माने में मेरे नाम से बदनाम तो है

Tu kahin bhi rahe tujh par ye ilzam to hai,
Tere hathon ki lakiron mein mera naam to hai,
Tu mujhe apna maane na mane,
Tu zamane mein mere naam se badnam to hai.
************************************************

हकीकत न पूछ मेरे फ़साने की
तेरे जाते ही बदल गयी नज़र ज़माने की
लोग कहते है की खुश हूँ मैं
लेकिन मेरी तो आदत है ग़म में मुस्कुराने की

Haqeeqat na puch mere fasane ki,
Tere jaate hi badal gayee nazar zamaane ki,
Log kehete hai ki khush hoon main,
Lekin meri to aadat hai gham mein muskurane ki.
************************************************

Sapne



सपनों से दिल लगाने की आदत नहीं रही
हर वक़्त मुस्कुराने की आदत नहीं रही
ये सोच के की कोई मनाने नहीं आएगा
अब हमें रूठ जाने की आदत नहीं रही

Sapno se dil lagane ki aadat nahi rahi,
har waqt muskurane ki aadat nahi rahi,
ye soch ke ki koi manaane nahi aayega,
ab hume rooth jaane ki aadat nahi rahi
******************************************

रिश्तों की हकीकत कोई क्या समझेगा
दिलों की ज़रुरत कोई क्या समझेगा
उनकी मुस्कराहट है तो ज़िन्दगी है हमारी
उस मुस्कराहट की कीमत कोई क्या समझेगा

Rishtonki Haqeeqat koi kya samjhega.
Dilon ki zaroorat koi kya samjhega,
Unki muskurahat hai toh zindagi hai hamari,
Uss muskurahat ki keemat koi kya samjhega.
******************************************

वो आँखों में अश्क लिए बैठे हैं
हम भी उनके प्यार में पागल हुए बैठे हैं
हम तो जान देने को भी तैयार हैं
मगर वो हमारी जान बन कर बैठे हैं

Wo ankhon me ashq liye baithe hai,
Hum bhi unki pyar me pagal huye baithe hai,
Hum toh jaan dene ko bhi taiyyar hai,
Magar woh hamari jaan bankar baithe hai.
******************************************

Saturday, March 27, 2010

प्यार



एक पल में वो हंस देते हैं

दूजे ही पल में खफा हो जाते हैं
खट्टी मीठी नोक झोंक से
हम एक दूजे का दिल बहलाते हैं
क्या इसी का नाम प्यार है ?

उनके साथ ये दुनिया भरी सी लगती है
उनके बिना अजीब सा सूनापन है
दूर सही उनका साथ मुझे महसूस होता है
बात न होने से विराना है
क्या इसी का नाम प्यार है ?

पल पल मुझे वो है सताते
मुझे ही याद करते हैं वो हर पल
फिर भी है क्यूँ इतना इतराते
कभी ख़ुशी तो कभी ग़म है
क्या इसी का नाम प्यार है ?

प्यार हम दोनों एक दूजे से करते हैं
लड़ाई के मामले में भी आगे हैं रहते
प्यार भी है लड़ाई भी है
नजदीकियां भी है तन्हाई भी है
क्या इसी का नाम प्यार है ?

एक दूजे के बिना एक पल भी न रह पाते हैं
फिर भी लड़ने के बाद दोनों है इतराते
एक दूजे की गलती माफ़ करना है हमने सीखा
हाँ ......हाँ ..........इसीका नाम प्यार है ..................